आत्मदाह की धमकी के बाद आदिवासी सेंगेल अभियान के नेता को सालखन मुर्मू को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

रांची। आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू को उनके कदमा आवास पर सुबह से ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनके घर की पुलिस ने घेराबंदी कर दी गई थी। बताया जाता है कि श्री मुर्मू को उनके आवास से जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। विदित है कि आज अभियान के सदस्यों ने प्रधानमंत्री द्वारा सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं किए जाने पर आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस ने सालखन मुर्मू को हाउस अरेस्ट कर लिया है। इधर पुलिस द्वारा सालखन मुर्मू को कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन उनके घर की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई । किसी के भी घर में आने या बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है।
बिहान भारत के संवाददाता को खबर देते हुए पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज सेंगल अभियान अपने हक और अधिकार के लिए लड़ रहा है । हक व अधिकार को पैरो तले कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। यह कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा । अब एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।