पलामू में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने तीन लोगों को अचानक मार दी टक्कर, घायलों को…

0
Img 20231111 Wa0007
Spread the love

मेदनीनगर:हादसे में जख्मी लोगों में एक का पैर टूट गया है। सभी को इलाज के लिए MMCH मेदिनीनगर में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने चालक और कार को कब्जे में ले लिया है

झारखंड पलामू: जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर चौक पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार (Car) ने सड़क किनारे तीन लोगों को टक्कर मार दी। साथ ही एक गाय को भी चपेट में लिया।

हादसे में जख्मी लोगों में एक का पैर टूट गया है। सभी को इलाज के लिए MMCH मेदिनीनगर (MMCH Medininagar) में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने चालक और कार को कब्जे में ले लिया है। मामले में छानबीन के बाद कार्रवाई कर रही है।

बताया जाता है कि चैनपुर की ओर से एक तेज रफ्तार कार चौक पार कर रही थी। इसी क्रम में कार ने सड़क किनारे खड़े एक महिला और दो युवकों को टक्कर मार दी। साथ ही एक गाय को भी चपेट में ले लिया।

राजपतिया को अंदरूनी चोट आई
महिला को सबसे पहले टक्कर मारी। महिला घर का कचरा फेंकने के लिए बाहर निकली थी, जबकि दोनों युवक सड़क किनारे खड़े थे। जख्मी लोगों में चैनपुर निवासी राजपतिया देवी (40) , मुन्ना खान (36)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d