भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय के सभागार में धूमधाम से मनाया गया धरती आभा बिरसा मुंडा की 148 वी जयंती

0
Img 20231115 Wa0025
Spread the love

भगवान बिरसा मुंडा के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प।

रांची:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय में के सभागार में धरती आभा शहीद भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई । जयंती समारोह में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा भगवान बिरसा मुंडा के सपना आज भी अधूरा पड़ा हुआ है । उनके जयंती के अवसर पर झारखंड की स्थापना हुई , लोग स्थापना दिवस के नाम पर पानी की तरह जनता का पैसा बहा रहे हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा झारखंड का दौरासिर्फ चुनावी दौरा के रूप में दिखाई पड़ रहा है। जब से झारखंड का निर्माण हुआ 23 वर्ष में प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के नाम पर जुमला बाजी घोषणाएं होती रही। आज भी जल जंगल जमीन की लूट हो रही है। खनिज संपदाओं के दोहन चरम पर है ।झारखंड के बेरोजगार लड़के लड़कियां रोजी रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं ।कल कारखाने बंद हो रहे हैं। साजिश के तहत केंद्र की सरकार कल कारखानों को कौड़ी की भाव में बेच रही है ।इसीलिए भगवान बिरसा के बताए रास्ते पर चलकर संघर्ष को तेज करना और उनके अधूरे कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया। जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि जब से झारखंड का निर्माण हुआ सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रही आज प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के गांव वोट की राजनीति के लिए आए हुए हैं। प्रधानमंत्री बने 10 साल होने को है 10 वर्षों में धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा प्रधानमंत्री को याद आ रहे हैं ।जब सामने चुनाव है ।इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि भगवान बिरसा के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और वैसे जुमले बाजों को सबक सिखाएगी ।सर्वप्रथम राज्य कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में बिरसा समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण किया। जयंती समारोह में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह ,राज्य परिषद के साथी बाबूलाल झा खेत मजदूरी यूनियन के सचिव इम्तियाज़ खान मोटर यूनियन के नीरज सिंह, सहित किरण कुमारी, प्रमोद कुमार, राय अरुण सिंह ,सुनैना उरांव, नागौर चौधरी ,अनिरुद्ध कुमार ,रोहन कुमार, अमित कुमार, श्यामल चक्रवर्ती, इसराइल अंसारी, श्रमजीवी पत्रकार, संघ के सुनील कुमार संजीत कुमार प्रदीप ठाकुर ,रिजवान अंसारी, शहीद कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d