विश्व हिंदू परिषद् रांची के द्वारा बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन

रांची। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर विश्व हिंदू परिषद् रांची के द्वारा बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया । इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे । जो देश की स्वतंत्रता के लिए जीवन-भर अंग्रेजों से लड़ते रहे। उन्होंने अंग्रेज मिशनरियों द्वारा जनजाति समाज के बीच सेवा और शिक्षा की आड़ में कराये जा रहे धर्मांतरण का पुरजोर विरोध किया। वे राष्ट्र के साथ-साथ स्वधर्म के भी रक्षक थे। उन्होंने जनजाति समाज के संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने की दिशा में निरंतर प्रयास किया। श्री मिश्र के कहां की उनके द्वारा धारण किया हुआ धनुष -बाण शौर्य एवं पराक्रम का गाथा तथा उनका जनऊ सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आज उनकी जन्म जयंती पर झारखंड के साथ-साथ समस्त देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। राष्ट्र एवं स्वधर्म के लिए उनके कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर झारखंड की समस्याओं का निदान करते हुए इसके विकास के लक्ष्य को प्राप्त करना उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी । इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, महानगर सहमंत्री विश्वरंजन कुमार, मुकेश गिरी, विजय कुमार मिश्र , शुभम केसरी, चंदा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।