38 वे राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक में साई रांची के साकेत मिंज ने 300 मी. का नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड 34.72 के साथ स्वर्ण जीता।

38वी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, कोयंबतूर में झारखंड के एथलीटों ने जीते 04 स्वर्ण 04 रजत एवम 03 कांस्य पदक समेत 11 पदक
दीपक सिंह के द्वारा 2021 में गोहाटी में बनाए गए 34.78 को भंग किया।
आशा किरण बारला ने रचना मंगलागिरी के 2019 में बनाए गए 2:06.12 को भंग करते हुए बालिका अंडर 20 – 800 मी. का 2:04.46 से. के साथ नया मीट रिकार्ड बनाया
==================
भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवम तमिलनाडू एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 07 से 10 नवंबर तक नेहरू स्टेडियम कोयंबतूर में संपन्न 38वी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने 04 स्वर्ण, 04 रजत,03 कांस्य समेत कुल 11 पदक जीत। राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
स्वर्ण पदक 🥇
1.सविता मुर्मू – बालिका अंडर 16- जेवलिन थ्रो -40.37 मी.(जामताड़ा)
2.साकेत मिंज -बालक अंडर 16- 300 मी.-34.72 से. (साई रांची)
3.आशा किरण बारला – बालिका अंडर 20 -800 मी.- 2:04.46 से.- (बोकारो)
- विशाल कुमार – बालक अंडर 20-ट्रिपल जंप -15.56 मीटर (रांची साई) रजत पदक 🥈
1.ममता मेरी मुर्मू- बालिका अंडर 14 -60 मी.-8.35 से.(पुर्वी सिंहभूम)
2.रोशन कुमार -बालक अंडर -10000 मी. वॉक-43:04.96 से.-(बोकारो)
3.हिमांशु कुमार – बालक अंडर 16- ऊंची कूद -1.93 मी.-(पूर्वी सिंह भूम)
4.अनीत उरांव – बालक अंडर 14- ट्राईथलन.-788 अंक – (गुमला)
कांस्य पदक🥉
1.अनीत उरांव – बालक अंडर 14- 60 मी.-7.35 से.(गुमला)
2.प्रीति लकड़ा -बालक अंडर 18-ट्रिपल जंप -11.80 मी.(हजारीबाग)
3.अनुज बाखला -बालक अंडर 14- 600मी-1: 24.75 से.(गुमला)
इस उपलब्धि पर खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव,झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,सचिव सी.डी.सिंह, एस.के.पांडेय, डॉ प्रभात शंकर,बिनोद कुमार सिंह,आलोक मिश्रा,आशीष झा,सुखैर भगत, फादर रामू,राकेश सिंह,बरूण कुमार,किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी,रविंद्र मुर्मू,बंधन टोप्पो, कोच आशू भटिया,प्रभात रंजन तिवारी,सिकंदर महतो, सरोज कुमार,अजीत साहू,अजय नायक, रनवीर सिंह,प्रभाकर वर्मा, मुकुल टोप्पो ,अरविंद कुमार,योगेश यादव,अशोक कुमार , शशांक भूषण सिंह, प्रेम कुमार समेत संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी ।