अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीमान विजय मानकर की चाईबासा आगमन को लेकर रांची में बैठक संपन्न।

0
20230819 141349
Spread the love

अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीमान विजय मानकर की चाईबासा आगमन को लेकर रांची में बैठक संपन्न।

रांची: अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीमान विजय मानकर की चाईबासा आगमन को लेकर रांची के केंद्रीय कार्यालय तुपुदाना ,भूसूर में बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में यह तय किया गया कि एपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष धी विजय मानकर का झारखंड दौरा अक्टूबर माह में होगी। झारखंड के चाईबासा जिले में एक विशाल जनसभा के साथ इसकी शुरुआत की जाएगी। पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धीमान राजू मुरमू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की आगमन की तैयारी को लेकर पार्टी पूरी तरह से रेस हो गई है। धीमान विजय मानकर चाईबासा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के साथ ही झारखंड के 14 लोकसभा सीट के साथ-साथ राज्य के 81 विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ने की गुरु मंत्र देंगे। चाईबासा के होने वाले जनसभा में पूरे झारखंड से सभी जिलों के कार्यकर्ता पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

आपको बताते चले की अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीमान विजय मानकर आदिवासी के हित में अधिक बात करते हैं। धीमान विजय मानकर झारखंड में पी पेशा नहीं लागू होने से काफी चिंतित हैं। झारखंड में 40% से अधिक आबादी वाले आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थानीय नीति ,नियोजन नीति और पी पेशा कानून लगाने के पक्षधर रहे हैं। धीमान विजय मानकर जल जंगल, जमीन आदिवासियों का है इस पर उसका हक है। जमीन से होने वाले खनन में 25% शेयर देने के के पक्षधर है।
अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीमान विजय मानकर के आने से यहां के कार्यकर्ता काफी खुश और उत्साहित दिख रहे हैं। रांची के केंद्रीय कार्यालय भूसूर में बैठक में एम्बस और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पार्टी के बैठक में ही 4 नए सदस्यों को एपीआई का पट्टा देकर पार्टी में स्वागत किया गया।

नए सदस्य जो हजारीबाग से मोहन हेंब्रम, डी एन टुडू।
सराय केला से मंगल मरांडी, कुसुम कमल सिंह।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजू मुरमू, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुलेमान होरो,लोकसभा दुमका प्रभारी जोहान मुरमू,जमशेदपुर के सहायक लोकसभा प्रभारी मंगल सोरेन,घाटशिला विधानसभा प्रभारी मनोज मरांडी, पूर्वी सिंहभूम मीडिया प्रभारी धरमू टुडू, खूंटी से सैमुएल पूर्ति लोकसभा प्रभारी, और झारखंड एपीआई मीडिया सेल प्रभारी रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed