रांची में चंदन सिन्हा एसएसपी परिवार संग पहुंचे भवानीपुर दुर्गा पूजा पंडाल।

0
Img 20231022 Wa0024
Spread the love


रांची:डोरंडा भवानीपुर मैदान मे श्रद्धालुओं के लिए भवानीपुर दुर्गा पूजा समिति ने इस बार डर हाउस(भूतिया घर) का निर्माण किया है जिसके अंदर गुफा पार करते हुए भक्त मां दुर्गा का दर्शन कर रहे है। इसी क्रम मे रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा अपने परिवार के साथ डोरंडा के भवानीपुर पंडाल का उद्घाटन और मां दुर्गा का दर्शन करने पहुंचे। मौके पर कमिटी ने रांची एसएसपी और उनके परिवार के सभी सदस्यों को बुके,चुनरी,माला और शॉल उड़ा कर सम्मानित किया। उसके बाद उन्होंने पंडाल का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और मां दुर्गा का दर्शन किया और सुख समृद्धि एवम राज्य की तरक्की और शांति का मां दुर्गा से आर्शीवाद मांगा। मौके पर कमिटी के मुख्य संरक्षक रांची के पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शहदेव वरिष्ठ कांग्रेसी संजय पांडे, डोरंडा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत,कमिटी के अध्यक्ष निक्की वर्मा, विक्की वर्मा,गौतम उपाध्याय, नवीन मल्होत्रा, गौतम मिश्रा, रणधीर सिंह, ज्वाला सिंह, राहुल झा, पूनम देवी बिमला देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed