रांची:चान्हो प्रखंड सभागार में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुण्डरी को विदाई दी गई वही निवर्तमान बीडीओ अशोक कुमार को स्वागत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकार सुलेमान मुण्डरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा मेरे लगभग दस माह का कार्यकाल साझा करते हुए कहा कि जीवन का यह दस माह मेरी जिंदगी में सदा ही अविस्मरणीय रहेगा। आप लोगों का प्रेम मुझे प्राप्त हुआ है इसे मैं कभी भुला नहीं सकती। मेरी कार्यकाल में हमारा प्रखंड हमेशा उचाईयों पर रहा है जिसका श्रेय मैं अपने कर्मियो को और आम जनता सबों को देता हूं। हमारे फील्ड स्टाफ और ऑफिस स्टाफ ने जिस तरह से अपने कर्तव्य का निर्वाह किया है ये काबिले तारीफ है। उन्होंने बेहतरीन सहयोग के लिए सारे लोगों का आभार व्यक्त किया। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए नव प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि मुझे भी विश्वास है कि आवाम का सहयोग मिलता रहेगा तो विकास का कार्य करने में कोई कठिनाई नहीं होगी इनके किए हुए कार्यों को मैं और आगे बढ़ाऊंगा। उन्होंने कहा कि मुखिया ,जनप्रतिनिधि विकास की कड़ी हैं। इस अवसर पर अंचलाधिकारी संजीव कुमार प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी गुंजन कुमार 15वें वित के समन्यवेक इश्तियाक अनवर, पचांयती राज पदाधिकारी रंजीत सिंह ,पशुपालन पदाधिकारी चुमनु तिर्की ,कृषि पदाधिकारी उपेंद्र सिंह ,सहायक अभियंता रोहित कुमार ,कनीय अभियंता राजीव नंदन ,प्रसाद विवेक कुमार ,अजय कुमार ,बीएसओ कमल दास ,प्रभारी प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार सिंह मुखिया महादेव उराँव शिव उराँव पंचायत सचिव कलीम अंसारी नंदलाल महतो हरी हजाम सुखनंद नायक जन सेवक बिनेदित लकड़ा बिठुवा उराँव बुधवा उराँव ग्राम रोजगार सेवक प्रवीन शंकर शर्मा अरशद हुसैन मुकेश कुमार रवानी धर्मेंद्र उराँव, मो युसूफ सकलु उराँव ओम प्रकाश सहित अन्य पंचायत के मुखिया, प्रखण्ड,अंचल क अन्य पदाधिकारी कर्मी मौजूद थे।