रांची में राज्यपाल ने आधुनिक आंख अस्पताल का किया उद्घाटन।

0
Img 20231022 Wa0025
Spread the love

माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज ‘Centre for Sight Eye Hospital’, रांची का उद्‌घाटन दिया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की स्थापना से नवीनतम टेक्नोलॉजी से यहाँ के लोगों की आँखों का इलाज संभव हो पाएगा। आँख ईश्वर के अनमोल उपहारों में से एक है। हमें इसकी देखभाल करनी चाहिए लेकिन आज अधिकांश बच्चे बाहर मैदान में न खेलकर प्राय: मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं। इससे उनकी आँखों को नुकसान पहुँचता है। इस स्थिति में बुजुर्गों का दायित्व बढ़ जाता है कि बच्चों को अच्छी और बुरी आदतों की सीख बचपन से दें। वर्तमान जगत की तकनीकी सतत विकास के लिए आवश्यक है लेकिन हमें इसके साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की रक्षा एवं प्रकृति की रक्षा की ओर भी ध्यान देना होगा।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि आज झारखंड से बहुत सारे लोग इलाज के लिए चेन्नई एवं वेल्लोर जाते हैं। हम झारखंड में ऐसी सुविधा विकसित करना चाहते हैं कि यहाँ के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी लगातार लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह एक पुनीत कार्य है। मैंने अपने भ्रमण में देखा है कि यहां के लोग नेक दिल के हैं। एक दिन झारखंड अंगदान में अव्वल राज्य होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूक करने की भी आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d