रांची में स्टार्टअप ग्रीन रांची के तहत सैंकड़ों पौधे लगाए गए ।

0
Img 20230917 Wa0046
Spread the love

रांची में स्टार्टअप ग्रीन रांची के तहत सैंकड़ों पौधे लगाए गए

रांची : राजी पडहा सरना प्रार्थना सभा भारत के तत्वावधान में आज
स्टार्टअप ग्रीन रांची अभियान की शुरुआत देशावली सरना सह अखडा स्थल हरमू से किया गया।
जिसके तहत सखुआ, आम,कटहल, अमरुद,जामून,करंज, परिजात, महोगनी के सैकड़ों पौधे लगाए गए।
इस मौके राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि हमारे पुर्वजों ने वृक्षा लगाया था जिसकी छाव और फल का उपयोग लोग करते आ रहे है लेकिन अलग झारखंड राज्य बनने के बाद विकास और निर्माण के नाम पर जिस तेजी से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की गई है उसके कारण प्राकृतिक और पर्यावरण दोनों प्रभावित हुई है, जो विकास नही, अंधविकास है जिसका भरपाई मुश्किल है लेकिन अपनी परम्परा और प्राकृतिक को बचाने के लिए रांची व झारखंड को दोबारा हरा-भरा बनाने के लिए स्टार्टअप ग्रीन रांची अभियान का शुरुआत किया गया है जिसके तहत 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
कोकराझार असम से लोकसभा सांसद श्री नब कुमार सराणिया ने कहा कि आदिवासी समुदाय जंगल और पहाड़ों के रक्षक है जो आदिकाल से प्राकृतिक को बचाते आ रहे है, रांची में वृक्षारोपण का अभियान देश के लिए संदेश है।
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आदिवासी सरना समुदाय प्राकृतिक पूजक जिनके अभियान के कारण ही आज देश में पर्यावरण संरक्षित एवं सुरक्षित है जिससे दूसरे लोगों को भी सबक लेनी चाहिए।
अभियान का संचालन राजी पाड़हा सरना सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय पाहन ने किया।
अभियान सभा को आजसू मांडर विधानसभा प्रभारी रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत,
राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के महासचिव विध्या सागर केरकेट्टा, राष्ट्रीय प्रचारिका कमले उरांव,
प्रदेश अध्यक्ष रवि तिग्गा, आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली, जेएमएम के अंतु तिर्की, समाजसेवी सन्नी टोप्पो, पर्यावरण मित्र के समन्वयक इंदल पासवान, ट्रायबल ड्रिम के प्रभारी करमा उरांव, रिमिल एण्ड पोयना के एमडी मंगला तिर्की उरांव, पार्षद झरी लिंडा, अरूण झा, जयस के जिला अध्यक्ष शिव उरांव, इंडियन ऑयल के तरूण कुमार सवैया, अजय कुमार, भारतीय व्यापार महासभा राष्ट्रीय संगठन संजय नरनौलया, इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सुबीर पाॅल, पर्यावरण प्रेमी परणय कुमार वर्मा आदि बातों को रखा।

             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed