धनबाद में पुरुष डबल्स में बोकारो के शिवाजी और नीरज महिला डबल्स में गढ़वा की अंजली एवं आयुषी और युथ अन्डर 17 बालक वर्ग में गढ़वा के नितीश एवं अनिमेष बने विजेता

0
Img 20231029 Wa0008
Spread the love


धनबाद में पुरुष डबल्स में बोकारो के शिवाजी और नीरज महिला डबल्स में गढ़वा की अंजली एवं आयुषी और युथ अन्डर 17 बालक वर्ग में गढ़वा के नितीश एवं अनिमेष बने विजेता


U-11बालक वर्ग रांची के अर्थ घोष,U-11 बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के स्वर्णाली मांझी का खिताब पर कब्जा
23 वीं झारखंड राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो धनबाद टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में नेहरू कंप्लेक्स कोयला नगर में दिनांक 25/10/2023 से 29/10/2023 तक आयोजित
प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले बोकारो के शिवाजी राय एवं नीरज की जोड़ी नें रांची के सोमनाथ एवं शत्रुंजय की जोड़ी को 3-1 से , युथ अन्डर 17 बालक वर्ग के डबल्स में गढ़वा के नितीश कुमार मेहता एवं अनिमेष कुमार पांडेय की जोड़ी नें पूर्वी सिंहभूम के सौमिल महतो एवं अरुणव साहा की जोड़ी को3-0 से एवं महिला डबल्स में गढ़वा के अंजली कुमारी एवं आयुषी कुमारी की जोड़ी नें पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे एवं सानिया बनर्जी की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर विजेता बने|अन्डर 15 बालिका वर्ग में गढ़वा के अंजली कुमारी नें पूर्वी सिंहभूम की पर्लिन भामरा को 3-0 से, पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे नें पूर्वी सिंहभूम के ही अंशिका महाजन को 3-0 से, को अन्डर 19 बालक वर्ग में रांची के शत्रुंजय चक्रवर्ती नें गढ़वा के अनिमेष कुमार पाण्डेय को 4-0 से एवं गढ़वा के नितीश कुमार मेहता नें हजारीबाग के प्रतीक अग्रवाल को 4-1 से, अन्डर 19 बालिका वर्ग में धनबाद की स्रृजनी चटर्जी नें पूर्वी सिंहभूम की अनुश्का सान्याल को 4 -1 से एवं गढ़वा की आयुषी कुमारी पांडेय नें रांची की पुर्वासा बनर्जी को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया|
धनबाद:U-11 बालक वर्ग में रांची के अर्थ घोष नें रांची के ही अरित्रो डे को 3-0,अन्डर 11 बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के स्वर्णाली मांझी नें पूर्वी सिंहभूम के ही शिवांगी मिश्रा को 3-0 से,अन्डर 13 बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के अंशिका महाजन नें हजारीबाग के आण्वी गोयल को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया| प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका किरण बिहारी शुक्ला, सहायक रेफरी संदीप साहा, अंपायर, कमलेश कुमार दुबे, अंजली रानी, एल एन मित्रा, रविंद्र कुमार, गोकुल कुमार, अतानु गुप्ता, श्वाती कुमारी, वैभव शर्मा, सि के सिंह, एवं आशीष बनर्जी नें निभाई| प्रतियोगिता का समापन दिनांक 29/10/2023 को होगा| मौके पर झारखंड टेबल टेनिस संघ के मुख्य संरक्षक जय कुमार सिन्हा,सचिव समर जीत सिंह, उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, सह सचिव सुदीप्ता मुखर्जी,सह सचिव राकेश कुमार मिश्रा ,कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव साकेत सिन्हा,कोषाध्यक्ष अजय कुमार महाजन, संजीव सागर, विनोद कुमार सिन्हा, चिराग महाजन, कृपा शंकर,रांची जिला टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष पार्था सारथी,विभिन्न जिलों से आए कोच मैनेजर एवं खिलाड़ी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed