झारखंड में पहली बार आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच महिला एशियन चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन।

झारखंड में पहली बार आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच महिला एशियन चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तयैब इकराम हुए काफी खुश
भोला नाथ सिंह के विशेष अनुरोध पर तैयारी का जायजा लेने वे बहुत जल्द आएंगे रांची
27अक्तूबर से 05 नवंबर तक झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता झारखंड एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का आयोजन हो रहा है। में हॉकी इंडिया के महासचिव सह एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह आज 19एशियन गेम्स चाइना में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तयैब इकराम जी से रांची में आयोजित प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की तो वे काफी खुश हुए और कहा कि झारखंड हॉकी खिलाड़ियों का खान है आपके प्रयास और झारखंड सरकार के सहयोग से वहां पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है यह बहुत ही सराहनीय है,,झारखंड में इस तरह के आयोजन से मैं व्यक्तिगत रूप से काफी खुश हूं प्रतियोगिता के दौरान तो मैं वहां उपस्थित रहूंगा ही उससे पूर्व भी मैं बहुत जल्द रांची आयेगे।