जामताड़ा के नए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथनी ने जामताड़ा जिला का लिया पदभार।

जामताड़ा के नए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथनी ने जामताड़ा जिला का लिया पदभार।
जामताड़ा: जामताड़ा के नए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथनी आज दोपहर 2:30 बजे नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्ग्यारी पुलिस कार्यालय में जामताड़ा जिला का भार ग्रहण करवाया। वर्तमान पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्ग्यारि का ताबदला पुलिस मुख्यालय किया गया है। पुलिस कार्यालय में वर्तमान पुलिस अधिक्षक ने नए पुलिस अधीक्षक को भार देने के लिए पुलिस कार्यलय पहुंच कर जामताड़ा जिला का प्रभार दिए,।
श्री अनिमेष नैथानी 2023 बैच के है आईपीएस
नए पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी पहले पुलिस उपाधीक्षक के पद से प्रोन्नति पाकर आईपीएस बने हैं। श्री अनिमेष नैथानी झारखंड सरकार में 10 वर्षों से अधिक समय तक पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के रूप में श्री अनिमेष नैथनी का यह पहले पोस्टिंग है। अब उम्मीद यह किया जा रहा है कि नए पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा जिले के विधि व्यवस्था को और ही चुस्त दुरुस्त तथा आम जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे।मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जय किशोर मरांडी, अंकेक्षक जय कुमार देव भी रहे उपस्थित।