पिस्का नगड़ी में करमा पर्व का पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पिस्का नगड़ी : नगड़ी प्रखंड परिसर में गुरुवार को करमा पर्व का पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड और अंचल के पदाधिकारी सहित प्रखंड के सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगड़ी प्रमुख मदुवा कच्छप ने कर्मा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया, नगड़ी सीओ संतोष कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति पर्व कर्मा हम लोगों को प्रकृति के प्रति प्रेम और स्नेह सिखाता है। अपने संबोधन में नगड़ी बीडीओ नूतन कुमारी ने कहा कि कर्मा हम झारखंडियों का प्रमुख त्यौहार है इसे आपसी सद्भावना के साथ मनाया जाता है। जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने लोगों से कहा कि जाति पाती से ऊपर उठकर लोगों को सभी त्यौहार को आपसी सद्भावना के साथ मनाना है।
इस अवसर पर मांडर की थाप पर लोगों ने नागपुरी धुन पर खूब नाचा।
मौके पर उपप्रमुख अफसाना परवीन, मुखिया मंगल उरांव, संजय उरांव, परना उरांव, जय गोपाल उरांव, मोहन मुंडा, अर्चना टोप्पो, मंजू लिंडा, रेनू बाला मिंज, पंचायत समिति सदस्य शीला देवी, गुलरेज अंसारी, अनीता देवी, करुणा देवी, ललिता देवी, रोपना उरांव, दुर्गा पूर्ति भीएलडब्लू रोजा उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे। मंच संचालन मुखिया संजय उरांव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन भीएलडब्लू रोजा उरांव के द्वारा किया गया।