बोकारो जिला में हुआ राष्ट्रिय लोक अदालत का आयोजन।

0
Fb Img 1694245993305
Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

बोकारो:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशा निर्देशन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के मार्गदर्शन में प्रधान जिला न्यायधीश -सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना की अध्यक्षता में आज दिनांक 09 सितम्बर, 2023 को न्याय सदन व्यवहार न्यायालय बोकारो तथा व्यवहार न्यायालय परिसर तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।

इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में जिला विधिक सशक्तिकरण शिविर का भी आयोजन किया गया है। *राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत प्रधान जिला न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो श्री प्रियदर्शी आलोक, प्रीसाइडिंग पदाधिकारी लेबर कोर्ट श्री अनुज कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री आलोक कुमार दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की गई। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25 बेंच लगाए गए है, जिसमे व्यवहार न्यायालय बोकारो में 16 एवं व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में 09 बेंच लगाए गए है।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सुलह योग्य अपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा मामले, पारिवारिक मामले, राजस्व से सम्बंधित मामले, बिजली बिल, पानी बिल एवं अन्य बिल से सम्बंधित मामले, भूमि अधिग्रहण सम्बंधित मामले सहित अन्य सिविल वाद इत्यादि जिन्हें अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है को इस लोक अदालत में मामले को रखा गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बोकारो श्री योगेश कुमार सिंह, सीजीएम श्रीमती दिव्या मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती लूसी सोसेन तिग्गा, अपर समाहर्ता श्रीमती मेनका, डीएलएसए सचिव सुश्री निभा रंजना लकड़ा, पीपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित न्यायिक पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed