गोड्डा में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर  घर योग थीम पर हुआ योग कार्यकर्म।

0
Fb Img 1687395135499
Spread the love

गोड्डा में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर  घर योग थीम पर हुआ योग कार्यकर्म।

 

गोड्डा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान, गोड्डा में “हर घर योग” थीम पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उपायुक्त, गोड्डा श्री जीशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री नाथू सिंह मीणा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

 

9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में मौके पर जिला आयुष समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा के संयुक्त तत्वधान में वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग, हर आंगन योग की थीम पर जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर वृहद रूप से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय नागरिक समेत पदाधिकारी, स्कूली छात्र छात्राओं एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय गांधी मैदान, गोड्डा के मैदान में जिला स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के योग गुरु के द्वारा सभी को योग के फायदे बताते हुए उन्हें विभिन्न योगासन कराया गया। इनमें मुख्य रूप से अलोम विलोम, भद्रासन, भुजंगासन, कपालभाति समेत अन्य योगासन कराते हुए इनके फायदे बताए गए। पूरे योगासन के दौरान लोगों ने भी योग के प्रति रूचि दिखी।*

 

*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त महोदय गोड्डा के द्वारा बताया गया की योग हमारे लिए काफी फायदेमंद है। हम सभी को अपने जीवन में योग को अपनाकर शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। नियमित योग करके हम निरोगी रह सकते हैं तथा हमारे रोग-प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।*

*उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास में योग की अहम भूमिका है। ऐसे में योग को दैनिक रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वास्थ्य सुधार में हम आगे बढ़ सकते हैं। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रभावी ढंग से मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जाए।

 

सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी

 

महोदय के द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला आयुष विभाग के अलावा नेहरु युवा केंद्र, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग पीठ, जिला खेल विभाग, रेडक्रास सोसायटी, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग, का सहयोग लिया जा रहा है।इस वर्ष* *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम योग दिवस 2023 की थीम वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग’ (Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam) है। वसुधैव कुटुंबकम् का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम से तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है।*

 

उक्त कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सचिव, सुरजीत झा के द्वारा किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि 2015 से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह हर साल ग्रीष्म संक्रांति पर मनाया जाता है। तिथि का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष के सबसे लंबे दिन के साथ मेल खाता है और दुनिया के कई हिस्सों में इसका विशेष अर्थ है।

 

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्रीमती जेसी विनीता केरकेट्टा , जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री नागेश्वर साव ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार, अन्य पदाधिकारी गण एवं रेडक्रॉस गोडडा से मनीष कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, आकाश कुमार, पूनम रंजन एवं रेखा रुज, डिस्ट्रिक्ट एम्बेसडर रेसलर रौशन कुमार साह एवं राहुल कुमार समेत समेत स्कूली बच्चे उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d